कैबिनेट के विस्तार की सुगबुगाहट तेज, राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ में विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। विष्णुदेव साय कैबिनेट को जल्ट ही विस्तार हो सकता है। कैबिनेट अटकलों के बीच मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। बता दें कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने विष्णुदेव साय सरकार के शिक्षा मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ कैबिनेट में खाली हुए मंत्री पद के लिए दावेदारों के नाम की चर्चा भी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार साय कैबिनेट में दो मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल से चर्चा हुई है।
इसके अलावा मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसे लेकर भी मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से चर्चा की है। सीएम साय ने राज्यपाल से मुलाकात के बारे में बताया कि आज राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरचिंदन जी से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश की वर्तमान स्थिति, कृषकों को खरीफ फसल के लिए खाद-बीज की उपलब्धता एवं छत्तीसगढ के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *