पाकिस्तान के नापाक मंसूबे असफल, ‘Made In China’ ड्रोन बरामद
तरनतारन. सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को असफल करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन को बरामद किया है। यह ड्रोन चीन निर्मित बताया गया है। दरअसल बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर तरनतारन जिले के सीमावर्ती गांव नूरवाला गांव से सटे एक खेत से ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के अनुसार बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई मेविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है।
खुफिया सूचना मिली थी
बता दें कि ड्रोन के संबंध में पंजाब पुलिस और बीएसएफ को खुफिया सूचना मिली थी जिसके बाद संयुक्त अभियान चलाया गया है और पाकिस्तानी ड्रोन को बरामद कर लिया गया।
