VISM कॉलेज में मनाया गया योग दिवस
ग्वालियर -अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर VISM कॉलेज परिसर में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बांदा UP से आये योगाचार्य राजेश पाण्डेय व उनकी टीम के सदस्यों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को योग क्रियाऐं कराई व प्रत्येक आसन से होने वाले लाभो को भी बताया। आयोजन ‘‘ स्वयं और समाज के लिए योग’’ की थीम पर कराया गया। जिसमें नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडीकल आदि महाविद्यालयों के छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने बधाई देते हुए कहा कि योग का प्रचार प्रसार पूरी दुनिया में हो रहा है यह हमारे लिये गर्व की बात है। योग स्वस्थ जीवन के निर्माण के साथ-साथ हमें अध्यात्म से भी जोड़ता है। मैं विद्यार्थियों से कहना चाहूंगा यदि आप योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर लेंगे तो इससे आपका विद्यार्थी जीवन संवर जाएगा। क्योकि योग से याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है। आज जिस प्रकार मनुष्य बीमारीयों के जाल में फसता चला जा रहा है, उससे बचने के लिए हमें अपनी जीवन शैली में योग को जोड़ना जरूरी है। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह, एन.एस.एस, एन.सी.सी. प्रभारी व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

