रिटायर्ड इंजीनियर के कार्ड बदलकर अकाउंट से निकाले 37 हजार रूपये, कैमरे हुए में कैद
ग्वालियर. MPEB से रिटायर्ड इंजीनियर का एटीएम कार्ड बदलकर 2 ठकों ने 37 हजार रूपये अकाउंट से निकाल लिये। घटना मुरार के नारकोटिक्स कार्यालय के पास लेगे एसबीआई एटीएम की है। धटना का पता उस वक्त लगा जब रिटायर्ड इंजीनियर के मोबाइल पर कैश निकालने के मैसेज आये।
जिसके तत्काल बाद पहुंचकर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया है। इसके बाद मुरार थाना पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। जब पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो 2 लड़कों के फुटेज मिल गये है। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
क्या है मामला
शहर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित सीपी कॉलोनी निवासी 79 वर्षीय शिवनाथ ठकराल पुत्र भगवानदास एमपीईबी से रिटायर्ड इंजीनियर है। आठ जून को वह दो हजार रुपए निकालने के लिए नारकोटिक्स कार्यालय के पास स्थित SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) के ATM पर कैश निकालने आए थे। वह जब पहुंचे तो दो युवकों ने उनके साथ प्रवेश किया और कुछ देर प्रयास करने के बाद जब रुपए नहीं निकले तो दोनों युवक उनके पास आए और वापस ATM कार्ड मशीन में लगाकर चेक करने के लिए कहा। उनकी बातों में आकर रिटायर्ड इंजीनियर ने वापस ATM कार्ड मशीन में एन्टर किया। लेकिन रुपए नहीं निकले तो इसी बीच युवकों ने उनसे ATM कार्ड बदल लिया। कुछ देर परेशान होने के बाद वह वापस चले गए और दोनों युवक भी वहां से चंपत हो गए।
मुरार बारादरी के एटीएम से निकाले थे रूपये
कार्ड लेकर दोनों ठग मुरार बारादरी स्थित एटीएम बूथ पर पहुंचे। जहां पर इनका एक अन्य साथी भी आ गया और आरोपियों ने पैसे निकाल लिये। पुलिस वहां पर पहुंची और सीसीटीवी खंगाले तो वारदात को अंजाम देने वाले ठग इसमें कैद हो गये। पुलिस ने फुटेज के आधार पर ठगों की तलाश शुरू कर दी हैै।

