अलविदा इंदरगंज जिला न्यायालय भवन, 19 जून से कलेक्ट्रेट रोड स्थित जिला न्यायालय से होगी प्रकरणों की सुनवाई
ग्वालियर. आजादी के बाद से आज तक 43 साल रिकॉर्ड समय 1956 से जनवरी 1999 तक इसी इमारत में मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच और जिला न्यायलय ग्वालियर का संचालन किया गया है। जिला न्यायालय 15 जून 2024 की शाम तक संचालन किया गया है। 19 जून बुधवार की सुबह से कलेक्ट्रेट रोड स्थित नवनिर्मित जिला न्यायालय से संचालन किया जायेगा।
आपको बता दें कि जिला न्यायालय का संचालन ग्राउण्ड फ्लोर से और फर्स्ट फ्लोर के कुछ हिस्सों पर हुआ। जबकि हाईकोर्ट का संचालक फर्स्ट फ्लोर के बाकी हिस्से व सेकेण्ड फ्लोर से किया जाता था। यहां प्रैक्टिस करने वाले 17 एडवोकेट हाईकोर्ट जज बनाये गये। जस्टिस आरसी लाहोटी भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पर आसीन हुए। वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट जज जितेन्द्र माहेश्वरी इसी भवन में केस लड़ा करते थे। मप्र हाईकोर्ट में जज डीडी बंसल ने भी इसी भवन में वकालात की है।
19 जून कलेक्ट्रेट रोड से संचालित किया जायेगा जिला न्यायालय
19 जून से जिला न्यायालय भवन, ग्वालियर का पता बदलने जा रहा है। 19 जून से कलेक्ट्रेट रोड स्थित नवीन भवन में प्रकरणों की सुनवाई की जायेगीं। जिला न्यायालय भवन में शनिवार की शाम को अंतिम काम चला। हालांकि अधिकांश कोर्ट में महत्वपूर्ण केस की सुनवाई हुई और इसके बाद स्टाफ शिफ्टिंग कार्य में जुट गया। देर शाम तक स्टाफ व सामान शिफ्ट करने में जुटा रहा।
न्यायाधीशण भी कर्मचारियों के साथ शिफ्टिंग कार्य में व्यस्त रहें। दरअसल, 10 मार्च को नवीन जिला न्यायालय भवन का उद्घाटन किया गया था। शिफ्टिंग का कार्य कुछ दिन पहले शुरू किया गया और प्रधान जिला न्यायाधीश पीसी गुप्ता की अगुवाई में न्यायाधीशगण शिफ्टिंग को अंतिमक रूप देने में व्यस्त रहें।
