जुलाई से भाजपा का सदस्यता अभियान संभव, फिर होगा प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

भोपाल. भाजपा का सदस्यता अभियान जुलाई से आरंभ हो सकता है। पार्टी ने इसकी तैयारी आरंभ कर दी है। संभव है कि सदस्यता अभियान के बाद बूथ कमेटी, मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी दिसंबर तक पूरी कर ली जाए। गौरतलब है कि भाजपा संगठन का चुनाव वर्ष 2023 में ही प्रस्तावित था लेकिन मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों के विधानसभा और 2024 में लोकसभा चुनाव के कारण संगठन चुनाव को आगे बढा दिया गया।
जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून तक
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी 30 जून को समाप्त हो रहा है। उनको मोदी सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद अब जल्द ही सदस्यता अभियान के साथ पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो सकती है। पाटीर्ल सूत्रों के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के बाद ही अगले वर्ष संगठनात्मक चुनाव कराए गए थे। तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के 2019 में मंत्री बनाए जाने के बाद कार्यकारी नड्डा को अध्यक्ष बनाया गया।
यही स्थिति 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बनी है। अब भाजपा अध्यक्ष नड्डा के मंत्री बनाए जाने के बाद फिर नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। संभावना है कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती यानी छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू कर सकती है। इसके तहत भाजपा हर बूथ पर कम से कम सौ नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा जा सकता है। मिस कॉल देकर सदस्यता तो दी जाएगी लेकिन उनकी पुष्टि भी की जाएगी। इस अभियान के बाद ही बूथ कमेटी और मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे, फिर जिलाध्यक्ष के चुनाव कराए जाएंगे। अंतिम चरण में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *