कुवैत अग्निकांड के मृतकों के 45 भारतीयों के शव लेकर पहुंचा कोच्चि पहुंचा विमान

कोच्चि. कुवैत अग्निकांड में मारे गये 45 भारतीयों के शव लेकर भारतीय वायुसेना का विमान केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड हो चुका है। आपको बता दें कि कुवैत के मंगाफ शहर में बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 45 भारतीय नागरिकों की मौत हो गयी थी। जान गंवाने वाले भारतीयों के शवों को दंेश लाने के लिये भारतीय वायुसेना का सी-130जे सुपरहरक्यूलिस विमान रवाना हुआ था। जो कोच्चि में लैंड हो चुका है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन स्वयं कोच्चि इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिये पहुंचे है। यहां कुछ शवों को उतारकर प्लेन शाम 4 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचेगा।
