ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया से 15 नीचे गिरने से 5 की मौत, 2 बेटियों समेत मां ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा

हादसे में जिनकी मौत हुई, उनमें 2 बेटियां और उनकी मां भी शामिल हैं। - Dainik Bhaskarदतिया. शुक्रवार की सुबह लगभग 4.30 बजे े से 5 लोगों की मौत हो गयी। इनमें 3 लड़कियां और 2 महिलायें है। 19 लोग घायल है। ट्रॉली में 30 लोग सवार थे। यह हादसा दुरसड़ा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास हुआ है। 3 मृतक एक ही परिवार के हैं। ट्रॉली में सवार लोग दीसवार गांव के रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने के लिये जा रहे थे। गांव से 6 ट्रैक्टर ट्रॉली एक साथ निकले थे। एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिस से 15 फीट नीचे गिरा और पलट गया। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। 17 लोगों को दतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की सूचना के बाद एसपी वीरेन्द्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर घटना के बारे में जाना। हादसे में दीसवार निवासी नवल किशोर की पत्नी और 2 बेटियों की मौत हो गयी है। पुलिस ने बताया कि ड्रायवर को नींद आने की वजह से घटना घटी। वहीं, दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली वालों का कहना है कि स्टीयरिंग जाम हो गया था।
हादसे में मौत
1. सोनम पिता चंदन अहिरवार (11) 2. क्रांति पिता नवल किशोर (17) 3. सीमा पति नवल किशोर (30) 4. कामनी पिता नवल किशोर (19)
5. रोशनी पिता रमेश अहिरवार (17)
ग्वालियर रेफर किया
1. विनीता पिता पूरन पाल (30) 2. ड्राइवर मुलायम दांगी पति घनश्याम (50)
ये भी घायल हुए
1. तेजा पति लक्ष्मण (55)
2. पाणकुंवर पति बृजभान (40)
3. पंकु पति लालाराम अहिरवार (70)
4. कल्लू दांगी पिता जगत सिंह (22)
5. पुष्पा पति रामचरण पाल (60)
6. सुशीला पति हरिराम प्रजापति (40)
7. उषा पति महेश बड़ाई (40)
8. पुष्पेंद्र पिता नाथूराम दांगी (30)
9. रामकू पति बंसी केवट (50)
10. कृष्णकांत पिता भागवत प्रजापति (13)
11. दीक्षा पिता रामप्रसाद पाल (17)
12. धनवती पति शियाशरण (50)
13. धनवंती केवट पति लखन (40)
14. रामकली पति रामस्वरूप अहिरवार (50)
15. वीरवती पाल पकि प्रागिलाल (50)
16. चेतराम पाल उम्र (80)
17. रानी अहिरवार पति चंदन (32)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *