ग्वालियर में गहरा रहा है जल संकट, 2 दिन छोड़कर पानी सप्लाई की तैयारी, अभी एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई हो रही

ग्वालियर. भीषण गर्मी के दौर के बीच अब शहरवासियों पर जलसंकट गहरा गया है। क्योंकि अभी एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही है। ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है 45 दिन का पानी ही तिघरा डेम में बाकी बचा है। यदि मानसून कुछ दिन देरी से आता है तो बहुत बड़ा जलसंकट खड़ हो जायेगा। यही वजह है कि शहर में 2 दिन छोड़कर पानी सप्ताई देने का प्रस्ताव लगभग तैयार हो गया है।
जल्द ही प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगते ही उसे लागू करने की घोषणा की जा सकती है। 7 वर्षो के बाद ऐसे हालात बने है। इससे पहले वर्ष 2017 से ऐसा ही जल संकट गहराया था। तब 15 करोड़ रूपये खर्च कर आसपास के डैम से पानी की शिफ्ंिटग कर तिघरा में लाया गया था। अभी ग्वालियर में धुलाई सेंटर और किसी भी तरह के ऐसे काम जिसमें पानी की बर्बादी होती है। उन पर प्रतिबंध है।
एक दिन छोड़कर दिया जा रहा है पानी
पेयजल संकट दिनों दिन गहराता जा रहा है। नगरनिगम ने फरवरी से ही शहरवासियों को एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई दी जा रही है। लेकिन शहर के कई इलाके ऐसे हैं। जहां एक दिन छोड़कर भी पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर निगम द्वारा पेहसारी से पानी ककैटो व पेहसारी से पानी लिफ्ट करने के लिये शासन के पास 18 करोड रूपये का प्रस्ताव भेजा गया था। पिछले दिन निगमायुक्त हर्ष सिंह इस मामले को लेकर भोपाल गये थे। अब नगरीय प्रशासन ने निगम प्रशासन से पूछा है कि इससे पहले कब पानी लिफ्ट किया गया थां और इसके लिये कितनी राशि मंजूर की गयी थी।
इन निर्माण कार्यो पर है प्रतिबंध
इस समय एक दिन छोड़कर शहर के लोगों को पेयजल की सप्लाई की जा रही है। यही वजह है कि पूरे शहर में गाडि़यों के धुलाई सेंटर समेत अन्य ऐसे काम है जिन पर पानी की बर्बादी होती और वह टाले जा सकते हैं। उनको प्रतिबंधित कर दिया गया है। बोरिंग कराने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। बिना इजाजत कोई भी बोर नहीं करा सकता है। इस बीच कई धुलाई सेंटर पर भी जुमाने की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *