सिकन्दर कम्पू कोड़ेरा कोठी के समीप स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन अतिक्रमणमुक्त कराई 

ग्वालियर -शहर सहित जिले भर में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये जिला प्रशासन द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में राजस्व, नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को सिकन्दर कम्पू लश्कर क्षेत्र में स्थित कोड़ेरा कोठी से सटी बेशकीमती सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई है। मुख्य सड़क मार्ग के समीप स्थित इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रूपए आंका गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले के सभी एसडीएम को अभियान बतौर सरकारी जमीन से बेजा कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं, इसी परिपालन में यह कार्रवाई की गई है।
एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव ने बताया कि सिकन्दर कम्पू क्षेत्र में कोड़ेरा कोठी के समीप स्थित सरकारी जमीन पर मैसर्स गुरू डेवलपर्स फर्म द्वारा बाउण्ड्रीवॉल एवं सड़क बनाकर बेजा कब्जा कर लिया था। राजस्व, नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुँचकर बेदखली की कार्रवाई की। संयुक्त टीम द्वारा अवैध बाउण्ड्रीवॉल एवं गेट तुड़वाए गए। साथ ही सरकारी जमीन पर बनाई गई अवैध सड़क को भी ध्वस्त कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *