जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों की बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर. रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद आतंकियों ने दोबारा कायराना हरकत की। दहशतगर्दों ने इस बार जम्मू के जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के सौदा गांव को निशाना बनाया है। स्थानीय ग्रामीणों ने कथित तौर पर गोलियां चलने की आवाज सुनी। फायरिंग की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। जानकारी के अनुसार तीन संदिग्ध आतंकियों ने हवा में फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणें ने इसकी जानकारी सुरक्षाबलों को दी। बडे स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। आतंकियों की फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जम्मू-कश्मीर के रियासी में हुआ हमला
बता दें कि रविवार को आतंकियों ने वैष्णोदेवी जा रही श्रद्धालुओं की बस को निशाना बनाया था। जिससे बस खाई में गिर गई। फिर घायल यात्रियों पर गोलीबारी की। रियासी के एसएसपी मोहिता शर्मा ने 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 33 लोग घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *