कैबिनेट की बैठक- स्वास्थ्य विभाग में 46491 नये पदों पर भर्ती, डॉक्टर्स के प्रमोशन वाले 607 पद सीधे भरे जायेंगे, किसानों के लिये अहम फैसला

भोपाल. लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद मध्यप्रदेश में कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में 89 दिन के बाद मंगलवार का ेमंत्रालय में हुई है। इसमें कई अहम फैसले लिये गये है। कैबिनेट में निर्णय हुआ है कि प्रदेश में प्रमोशन न होने से डॉक्टरों के खाली पड़े 607 पदों को सीधी भर्ती से भरा जायेगा। इसके अलावा 46491 नये पदों का सृजन कर भती्र करने का फैसला किया गया हे। कैबिनेट ने इसके अलावा बिजली सब्सिडी के लिये 24420 करोड़ रूपये की मंजूरी दे दी है।
न्गरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये थे कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाये। कैबिनेट में इसी के चलते अस्पतालों में खाली पदों की भर्ती का प्रस्ताव लाया गया था जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
गोवंश की सुरक्षा, उपचार का निर्णय
विजयवर्गीय ने कहा कि गोवंश रक्षा वर्ष के रूप में यह वर्ष घोषित है। इसमें गोशालाओं को उन्नत करने, सड़क पर घूमने वाले गो‌वंश को गोशाला तक पहुंचाना, बीमार होने वाले गोवंश को उपचार की सुविधा देने और घायल गोवंश को अस्पताल तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
पीएम मोदी को दी बधाई
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 61 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 163 सीट मिली थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में 207 सीट पर बीजेपी को जीत मिली है। औसत जीत साढ़े तीन लाख रही है, इसलिए मुख्यमंत्री को मंत्रियों ने बधाई दी। इसके साथ ही डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने प्रधानमंत्री को तीसरी बार पीएम बनने पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *