ग्वालियर का व्यापारी हनी ट्रैप में फंसा, मिलने बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो
ग्वालियर. शहर में एक व्यापारी हनी ट्रैप में फंस गया है। आरोपित महिला व उसके साथियों ने उसे बुलाया और उसका अश्लील वीडियो बनाया साथ ही उसके हाथ से अंगूठी चैन आदि भी उतरवा लिए साथ ही दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग की। व्यापारी की महिला से दोस्ती व्हाट्सएप हुई। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है जबकि उसके तीन पुरूष साथ्र फरार है।
घटनाक्रम के अनुसार व्यापारी के व्हाट्सएप पर 5 जून को कॉल आया और एक युवती से बात हुई। युवती ने अपना नाम पलक गुप्ता बताया। इसके बाद व्हाट्सएप् पर दोनों की चेटिंग हुई। युवती ने 6 जून को कॉल कर मिलने के लिए संतोष वाटिका के पास बुलाया। जब व्यापारी संतोष वाटिा के पास पहुंचा तो युवती उसे लेकर एक कमरे में पहुंच गई। जहां पर पहले से ही एक महिला व तीन लोग मौजूद थे। युवती के व्यापारी को लेकर पहुंचने के बाद महिला व पुरूष कमरे से बाहर चले गए।
चारों आरोपितों के जाने के बाद युवती ने व्यापारी के कपडे उतरवा लिए तभी महिला व तीनों आरोपित कमरे में गए और व्यापारी का वीडियो बना लिया इसके बाद उसे धमकी देकर सोने की चेन, अंगूठी ले ली साथ ही एटीएम कार्ड ले लिया और धमकाकर पासवर्ड भी ले लिया साथ ही एटीएम से एक लाख रुपए भी निकाल लिए इसके साथ ही दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग की। हनी ट्रैन का शिकार होने के बाद व्यापारी जनकगंज पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के बाद महिला को तो हिरासत में ले लिया और बाकी के आरोपितों का पता लगा रही है।
