पीएम मोदी ने संभाला कार्यभार, सबसे पहले किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी के साथ ही 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। अब नई कैबिनेट की पहली बैठक सोमवार शाम को होगा। यह बैठक लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवास पर होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार बैठक शाम पांच बजे हो सकती है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की नई कैबिनेट में शामिल लोगों के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया है।

सोमवार को PM मोदी जब  प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे तो वहां के कर्मचारियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। - Dainik Bhaskar
आज ही विभागों का बंटवारा संभव
शपथ ग्रहण के अगले दिन सियासी हलचल तेज है। पीएम मोदी सुबह पीएमओ पहुंचे, यहां आला अधिकारियों से मिलें और तीसरी बार पदभार ग्रहण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यभार संभालने के बाद सबसे पहली फाइल किसान सम्मान निधि की साइन की। पीएम मोदी ने पहला काम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने का किया। इससे 9.3 करोड किसानों को फायदा होगा और करीब 20000 करोड रुपये बांटे जाएंगे। वहीं लखनऊ रवाना होने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से मुलाकात की।
नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला दौरा इटली
शपथ लेने के अगले दिन से ही प्रधानमंत्री मोदी ने कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। पीएम मोदी सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने आए विदेशी मेहमानों के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर रहे हैं। इसके बाद गुरुवार को पीएम मोदी इटली रवाना होंगे जहां समूह-सात (जी-7) देशों के प्रमुखों की बैठक में हिस्सा लेंगे। संभवतः पीएम मोदी सिर्फ एक दिन के लिए इटली जाएंगे, लेकिन इस दौरान उनकी कई देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठक संभव है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *