कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने की गोलीबारी, 10 की मौत
जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर में शिव खोडी से भोले बाबा के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों की गोली ड्राइवर को लग गई जिसके बाद बस खाई में जा गिरी। इस आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हो गए।

एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने कहा कि शुरूआती रिपोर्टों से पता चलता है कि आतंकवादियों ने शिव खोरी से कटरा जा रही यात्री बस पर गोलीबारी की। गोलीबारी के कारण बस चालक ने बस पर से संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई। इस घटना में 10 लोगों की जान चली गई है और 33 लोग घायल हो गए। बचाव अभियान पूरा हो चुका है। यात्रियों की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
