मैं नरेन्द्र दामोदर दास मोदी शपथ लेता हूं कि ‘मोदी 3.0 में प्रधानमंत्री के साथ होंगे 30 कैबिनेट मंत्री

राजनाथ, शाह, गडकरी, ज्योतिरादित्य समेत 30 कैबिनेट मिनिस्टर, खट्टर-शिवराज नए चेहरे; 5 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और 36 राज्यमंत्री|देश,National - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मोदी सरकार 3.0 का शपथग्रहण समारोह आज रविवार की शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में शुरू हुआ। नरेन्द्र मोदी ने रविवार की शाम राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की श्पथ ली। उनके साथ कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ले रहे हैं। पीएम मोदी की कैबिनेट में उनके अलावा 30 मंत्री अभी तक शामिल हुए। शपथग्रहण कार्यक्रम के लिये कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता मिला। खड़गे भी शपथग्रहण में शामिल हुए। प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के शपथग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी देशों के नेता भी शामिल हुए।
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशेल्स के उप राष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प् कमल दहर ‘प्रचंड’ औरे भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह में हिस्सा लिया।

Piyush Goyal takes oath as Union minister (Image credit/ Doordarshan)

पहली बार लोकसभा सदस्य बने पीयूष गोयल ने मोदी 3.0 कैबिनेट में ली शपथ
रविवार को पीयूष गोयल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में फिर से शामिल होने वाले चुनिंदा मंत्रियों में से एक बन गए. पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाले गोयल 2014 और 2019 दोनों में केंद्रीय मंत्री थे. 60 वर्षीय गोयल ने रविवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शपथ ली.
मनसुख मंडाविया, हरदीप सिंह पुरी सहित इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली. उनके अलावा भूपेंद्र यादव, भाजपा नेता जी किशन रेड्डी, चिराग पासवान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई. मोदी 3.0 शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता मनसुख मंडाविया, हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.
मोदी 3.0 में प्रधानमंत्री के साथ होंगे 30 कैबिनेट मंत्री
राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह जारी है. चुने हुए सांसद एक-एक कर केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं. पीएम मोदी की कैबिनेट में उनके अलावा 30 मंत्री अब तक शामिल हुए हैं.
यहां देखिए लिस्ट
1. नरेंद्र मोदी
2. राजनाथ सिंह
3. अमित शाह
4. नितिन गडकरी
5. जेपी नड्डा
6. शिवराज सिंह
7. निर्मला सीतरमण
8. एस जयशंकर
9. मनोहर लाल खट्टर
10. एचडी कुमारस्वामी
11. पीयूष गोयल
12. धर्मेंद्र प्रधान
13. जीतनारम मांझी
14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
15. सर्वानंद सोनेवाल
16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
17. राम मोहन नायडू
18. प्रह्लाद जोशी
19. जुएल ओरांव
20. गिरिराज सिंह
21. अश्विनी वैष्णव
22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
23. भूपेंद्र यादव
24. गजेंद्र सिंह शेखावत
25. अन्नपूर्णा देवी
26. किरण रिजिजू
27. हरदीप पुरी
28. मनसुख मांडविया
29. जी किशन रेड्डी
30. चिराग पासवान
31. सीआर पाटिल
किरेन रिजिजू ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ
मोदी सरकार 3.0 में रविवार को भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. किरेन रिजिजू अरुणाचल से आते हैं. वह अरुणाचल प्रदेश की पश्चिम सीट से सांसद हैं. इस लोकसभा चुनाव में एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. मोदी कैबिनेट में वह 2014 से बने हुए हैं और प्रधानमंत्री की ‘Look East Policy’ की एक मजबूत कड़ी माने जाते हैं.
गजेंद्र सिंह शेखावत, राजीव रंजन सिंह सहित इन मंत्रियों ने ली शपथ
मोदी सरकार 3.0 में रविवार को अब तक भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा नेता अन्नपूर्णा देवी, भूपेंद्र यादव, ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया, प्रहलाद जोशी, भाजपा नेता डॉ. वीरेंद्र कुमार और जदयू नेता राजीव रंजन (ललन) सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं.
BJP leader Shivraj Singh Chouhan (Photo/ANI)

शिवराज सिंह चौहान ने पहली बार ली केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ 
भाजपा के दिग्गज नेता और चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 65 वर्षीय भाजपा नेता को शपथ दिलाई. उन्होंने पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली है.
गिरिराज सिंह ने केंद्रीय मंत्री के रूप में ली शपथ
भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली. गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से चुनाव जीतकर आए हैं. बेगूसराय सीट पर गिरिराज सिंह ने हैट्रिक लगाया है. गिरिराज सिंह ने इस बार 81,480 वोटों से बंपर जीत हासिल की है. उन्होंने सीपीआई उम्मीदवार अवधेश कुमार रॉय को हराया. अवधेश कुमार रॉय दूसरे नंबर पर रहे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *