ग्वालियर में भाजपा विधायक मोहन राठौर के भाई ने गोली मारकर की खुदकुशी

ग्वालियर. भितरवार विधानसभा से भाजपा विधायक मोहन राठौर के भाई अशोक राठौर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक वे काफी वक्त से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके बेटे आशीष प्रताप सिंह राठौर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। अशोक राठौर थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव के करीबी रहे थे।


खुद की लाइसेंसी रिवॉल्वर से मार ली गोली
मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के कंपू थाना क्षेत्र के अंतर्गत 75 वर्षीय अशोक सिंह राठौर पुत्र सुलतान सिंह उम्र 75 वर्ष ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि वह दोपहर में अपने कमरे में थे। इसी दौरान खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर स्वजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो वह बिस्तर पर लहुलुहान हाल में पड़े थे। स्वजन तुरंत परिवार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इस वजह से वह डिप्रेशन में थे। उनकी आत्महत्या की सूचना अस्पताल से पुलिस को मिली। पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पड़ताल के लिए पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भितरवार से भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौर भी मौके पर पहुंच गए। वे अपने भतीजे आशीष सिंह से जानकारी लेते रहे।

थोक उपभोक्ता सरकारी भंडार के अध्यक्ष रह चुके
अशोक सिंह थोक उपभोक्ता सरकारी भंडार के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, बेटा आशीष प्रताप सिंह राठौर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। इसके अलावा, उनके चचेरे भाई मोहन सिंह राठौर भितरवार से भाजपा विधायक हैं। घटना का पता चलते ही विधायक भी वहां पहुंचे।भितरवार से भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौर भी मौके पर पहुंच गए। वे अपने भतीजे आशीष सिंह से जानकारी लेते रहे।
डिप्रेशन में चल रहे थे अशोक सिंह
एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे थे। परिजन के बयानों में पता चला है कि अशोक सिंह डिप्रेशन में चल रहे थे। उनका ट्रीटमेंट भी चल रहा था।
आचार संहिता में रिवॉल्वर रखने दिया था आवेदन
जिस रिवॉल्वर से गोली मारी है, वह उनके बेटे आशीष सिंह की है। आशीष भाजपा नेता होने के साथ ही तेल का कारोबार भी करते हैं। विधानसभा चुनाव की आचार संहित खत्म होते ही उन्होंने थाने में जमा रिवाॅल्वर निकाल ली थी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में उन्होंने थाने में दोबारा जमा नहीं की। इसके लिए थाने में सिक्याेरिटी का हवाला देते हुए आवेदन भी दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *