शिवराज सिंह चौहान से ये कैसा व्यवहार, नीतीश कुमार ने नहीं मिलाया हाथ
नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो दिल्ली में हुई एनडीए की सांसदों की बैठक का बताया गया है। वीडियो में शिवराज सिंह चौहान नीतीश कुमार से हाथ मिलाने के लिए बढाते है लेकिन नीतीश कुमार उनसे हाथ नहीं मिलाते जिसके कारण कुछ देर बाद शिवराज लौट जाते है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए जा रहे है।
बता दें कि बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने नरेंन्द्र मोदी के मना करने के बाद भी उनके पैर छुए लेकिन इसके बाद जब शिवराज सिंह उनसे हाथ मिलाने के लिए पहुंचे तो शिवराज सिंह से हाथ तक नहीं मिलाया। एकनाथ शिंदे और नीतीश कुमार आसपास खडे है और तभी मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव एकनाथ शिंदे से हाथ मिलाकर वापस आ रहे है, तभी शिवराज, एकनाथ एकनाथ शिंदे के पास पहुंचते है और हाथ मिलाते है। इसके बाद शिवराज सिंह, नीतीश कुमार से हाथ मिलाने के लिए बढाते है लेकिन नीतीश कुमार हाथ जोड लेते है और शिवराज सिंह से हाथ नहीं मिलाते।
