कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर महिला CISF जवान ने थप्पड़ मारा

इंदौर. मंडी सीट से भाजपा की सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ चंडीगढ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने बदतमीजी कर दी है। कंगना के किसान आंदोलन के दौरान दिए गए बयान से आहत सीआईएसएफ की गार्ड ने थप्पड मार दिया।


कंगना ने बताया पूरा मामला
बीजेपी नेता कंगना रनौत ने कहा कि मुझे मीडिया के साथ मेरे शुभचिंतकों की ओर से भी बहुत सारे फोन आ रहे है। सबसे पहले मैं सुरक्षित हूं मैं बिल्कुल ठीक हूं। आज चंडीगढ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक घटना हुई। मैं सुरक्षा जांच के बाद बाहर आई, इसी दौरान दूसरे केबिन से एक सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मचारी मेरे पास आई। उसने मेरे चेहरे पर मारा। मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने मुझे गाली देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसानों के विरोध का समर्थन करती हैं। मैं सुरक्षित हूं लेकिन मैं पंजाब में बढ रहे आतंकवाद और उग्रवाद को लेकर चिंतित हूं।
मंडी से दिलली जा रही थीं कंगना
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मंडी से लोकसभा की सदस्य चुनी गई है। वह मंडी से दिल्ली जाने के लिए निकली थी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वी शेयर कर दी थी। उन्होंने कार में बैठी हुई तस्वीर साझा की थी जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया था कि संसद के लिए जा रहीं हूं, मंडी की सांसद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *