मोदी कैबिनेट में एमपी के 4 से 5 सांसदों को मिल सकती है जगह, ये 3 नाम सबसे ऊपर

भोपाल. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद से अब केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर गुणा भाग शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश का अब उन राज्यों में शुमार हो गया है जहां भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश का पलडा भारी रहने की उम्मीद की जाने लगी है। 29 सीटें जीतने के बाद अब राजनीतिक जानकारों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से कम से कम 4 से 5 कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकेते है।
ये नाम सबसे ऊपर
शिवराज सिंह चौहान: मध्य प्रदेश की राजनीतिक का बड़ा चेहरा। सीएम की कुर्सी जाने के बाद भी तन्मयता से प्रचार में जुटे रहे। मोदी खुद दिल्ली ले जाने की बात कह चुके हैं। राजनीतिक गलियारे में उन्हें कृषि मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।
वीडी शर्मा: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहते हुए संगठन के कार्यों को चुनाव में बखूबी अंजाम दिया। पहले विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव में सफलता से आलाकमान की आंखों के तारे बने हैं। ऐसे में मोदी कैबिनेट में इनकी जगह की प्रबल संभावना है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया: गुना से सांसद बने सिंधिया पार्टी के लिए बेहद अहम हैं, क्योंकि कमलनाथ सरकार गिराकर उन्होंने फिर भाजपा की सरकार बनवाई थी। सिंधिया पहले राज्यसभा सदस्य थे। अब लोकसभा सांसद बनने पर मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *