MP में 12 जून से एंट्री करेगा मानसून, भोपाल-इंदोर समेत 6 संभागों में बारिश का अलर्ट

भोपाल. दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ रहा है। उधर अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी भी आ रही है जिसके चलते प्रदेश के अधिकतर शहरों में मानसून पूर्व की रूक-रूककर वर्षा होने लगी है। बुधवार को कई जिलों में बौछारें पडी है। कहीं-कहीं तेज रफ्तार (25 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा) से हवाएं भी चल रही है। इससे उत्तरी मध्य प्रदेश को छोडकर शेष क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट होने लगी है, हलांकि उमस बढ गई है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार गुरूवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में एक पश्च्मिी विक्षोभ ईरान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं दक्षिणी गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हुए है।
12 जून तक मानसून के प्रदेश में आने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के साथ ही अरब सागर से भी लगातार ऊर्जा मिलने के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में भी हवाओं के साथ नमी आने लगी है। इस वजह से अधिकतर शहरों में मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी आने लगी हैं। दोपहर के बाद तेज रफ्तार से हवाएं चलने लगती हैं। बादल छाने के साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ रही हैं।
गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि उत्तरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर, निवाड़ी, रीवा, खजुराहो आदि में अभी तपिश बनी रह सकती है। अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए 12 जून तक मानसून के प्रदेश में आने की संभावना बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *