जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे का दिल्ली में निधन
जबलपुर. मध्य प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों पर सबसे पहले कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे का निधन हो गया। 23 साल के अमोल सक्सेना दिल्ली में फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। शनिवार को अचानक अमोल की तबीयत खराब हो गई थी। ऐसी आशंका है कि वे हीट स्ट्रोक का शिकार हुए है। खबर मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली रवाना हो गए। फिलहाल उनके बेटे की मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। जबलपुर में अमोल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दीपक सक्सेना ने प्राइवेट स्कूलों पर की थी कार्रवाई
प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सबसे पहले जबलपुर कलेक्टर दलीपक सक्सेना ने कार्रवाई की थी। 11 स्कूलों के खिलाफ मनमानी फीस वसूली और जबरन किताबों की खरीदी के खिलाफ एक्शन लिया था। इसके बाद प्रदेश के हर जिले में कार्रवाई शुरू हो गई थी।
