रवीना टण्डन पर लगा गंभीर मारपीट करने का आरोप, वीडियो से हुआ हंगामा, क्या है मामला

नई दिल्ली. अभिनेत्री रवीना टण्डन का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनके ड्रायवर पर मारपीट का आरोप लगा है। मामला 1 जून देर रात मुंबई के ब्रांदा इलाके का है। ब्रांदा इलाके में 3 लोगों के साथ गाली-गलौच और मारपीट करने का आरोप रवीना पर लगा है। एक्ट्रेस को वहां के लोकर लोगों ने भी घेरा। कुछ लोगों ने उन पर हमला भी किया।
रवीना टण्डन पर लगा गभीर आरोप
रविवार की सुबह से रवीना टण्डन का एक वीडियो चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि रवीना का ड्रायवर बेहद लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। रिजवी कॉलेल के पास कार्टर रोड पर रवीना की गाड़ी ने 3 व्यक्तियों को टक्कर मार दी। वहीं रवीना से जब इस बारे में बात करने की कोशिश की तो वह नशे की हालत में पायी गयी। घटना वाली जगह पर उन्होंने गाड़ी से बाहर निकलकर पीडि़तों के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट की। एक्ट्रेस के अलावा उनके ड्रायवर पर भी पीडि़तों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *