सरकारी जमीन से भितरवार में 5 करोड़ बाजार मूल्य की जमीन से हटाए अतिक्रमण

श्री राधा कृष्ण मंदिर की है जमीन

ग्वालियर -सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये अभियान बतौर कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में रविवार को भितरवार में जिला प्रशासन, नगर पंचायत भितरवार व पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर श्री राधाकृष्ण मंदिर से जुड़ी माफी औकाफ की लगभग 0.293 हैक्टेयर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग 5 करोड़ रूपए आंका गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
एसडीएम भितरवार डीएन सिंह ने बताया कि भितरवार कस्बे में नया बस स्टेण्ड मुख्य मार्ग पर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर 10 लोगों द्वारा टीन शेड व दुकानें बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था। रविवार को संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर इन सभी अतिक्रमणों को हटाया। साथ ही जमीन को सुरक्षित किया गया। कार्रवाई के लिये गई टीम में एसडीओपी भितरवार जितेन्द्र नगाइच, तहसीलदार धीरज सिंह परिहार, नायब तहसीलदार राकेश कुमार वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बाबूलाल कुशवाह एवं टीआई चन्द्रशेखर कुशवाह शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *