रवीना टंडन पर बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप,पीड़ित का दावा- नशे में चूर थीं एक्ट्रेस

मुंबई. रवीना टंडन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो में रवीना को धक्का मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना मुंबई के बांद्रा इलाके की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रवीना के साथ कुछ लोग बहस करते, धक्का-मुक्की कर रहे है और आरोप लगा रहे है की रवीना के ड्राइवर ने एक बुजुर्ग और उसकी फैमिली के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में रवीना बीच-बचाव करते दिख रही है। पीछे किसी महिला की आवाज आती है कि उसकी नाक पर चोट लगी है। कुछ लोग रवीना के ड्राइवर को मारने की बात कर रहे है। वीडियो में एक आदमी कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि रवीना टंडन के ड्राइवर ने उनकी मां को चोट पहुंचाई है। इस बीच कोई रवीना का हाथ पकडकर खींचता है। रवीना को धक्का देता है। रवीना बीच-बचाव करते दिखती है। कोई पुलिस को बुलाने की बात कर रहा है। वीडियो के आखिरी में कथित तौर पर पीडिता शख्स का बयान दे रहा है। पीडित शख्स ने अपना नाम मोहम्मद बताया है। मोहम्मद कहते है मैं बांद्रा में रहता हूं। मेरी मां, बहन और भांजी सब एक रिश्ता देखने गए थे कहीं पर, वहां से आ रहे थे तो उनके ड्राइवर ने मेरी मां के ऊपर गाडी चढाई उसके बाद जब उसे कहा तुम क्या कर रहा हो तो उसने मेरी भांजी को असॉल्ट किया और बहुत मारा।

यह वीडियो मौके पर मौजूद रवीना टंडन का है। वे भीड़ से वीडियो न बनाने और धक्का-मुक्की न करने की अपील कर रही हैं। - Dainik Bhaskar
मोहम्मद आगे कहते है कि मेरी मां को मारा उसके बाद रवीना टंडन बाहर निकलकर आई। दारू के नशे में आकर मेरी मां को मारा। मेरी मां का पूरा सिर फट गया। मेरी भांजी का सिर फट गया। हम 4 घंटे खार पुलिस स्टेशन में खडे है। हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हमारा कोई केस नहीं लिख रहा है। उल्टा बोल रहे है कि समझौता कर लो। हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार यह सभी आरोप बेबुनियाद है और दोनों ही पक्ष द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस ने अपनी जांच में दावों को गलत बताया। मामले को लेकर दोनों ही पक्षों पुलिस स्टेशन पहुंचे लेकिन किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *