एक एग्जिट पोल जिसने भाजपा को 400 पार पहुंचाया

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को घोषित होगे, उससे पहले शनिवार को एग्जिट पोल्स सामने आए है। एग्जिट पोल का अनुमान है कि भाजपा को 371-401 सीटें मिलेंगी। वहीं एनडीए आंध्र प्रदेश में जीत दर्ज कर सकती है। तेलंगाना में भी भाजपा आगे रहेगी। कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस गठबंधन आगे चल रहा है लेकिन सीटें कम होने की संभावना है। भाजपा को 18 से 22, जेडीएस को 1 से 3 और कांग्रेस को 4 से 8 सीटें मिलेंगी। इस तरह एनडीए की सीटों की संख्या 20 से 24 हो सकती है।
तेलंगाना में भाजपा को 8 से 10 सीटें, कांग्रेस को 6 से 8, बीआरएस को 0 से 1 और एआईएमआईएम को 1 से 1 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं आंध्र प्रदेश में एनडीए 19 से 23 सीटें जीत सकती है। टीडीपी को 13 से 15, जन सेना पार्टी को 0 से 2, वाईएसआरसीपी को 3 से 5 और कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। केरल में बीजेपी 3 सीटें जीत सकती है। यूडीएफ को 15 और एलडीएफ को 5 सीटें मिलने की संभावना है। एनडीए दक्षिण भारत में बडी सफलता हासिल कर सकता है। भाजपा को 57 से 65, इंडी गठबंधन को 59 से 66 और अन्य को 4 से 7 सीटें मिलेंगी।
मध्यप्रदेश में बीजेपी रचेगी इतिहास
भाजपा मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप करेगी। सभी 29 सीटें जीतकर सत्ता में आएगी। छत्तीसगढ़ में भी पार्टी को 10 सीटें और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिलेगी। ओडिशा में बीजेडी को 4-6 सीट मिल सकती है। भाजपा को 15 से 17 सीटें मिलने की उम्मीद हैं, जबकि कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिल सकती है। दिल्ली से हैरान करने वाली बात सामने आई है। जहां बीजेपी 7 सीटें जीत रही है। ओडिशा में बीजेडी को 4-6 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 15-17 और कांग्रेस को एक सीट मिलने की उम्मीद है। बिहार में एनडीए को 34-36 सीटें मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *