मुरैना में FIR में धाराएं बढ़ाने प्रधान आरक्षक ने ली 30 हजार की घूस

मुरैना. शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें एक व्यक्ति 500-500 के नोटों की गड्डी को गिन रहा है बाद में पता चला कि रुपये गिनने वाला सख्श सबलगढ थाने का प्रधान आरक्षक संतोष श्रीवास है जो एक पुलिस केस में गैर जमानती धाराएं बढाने के एवज में इतनी मोटी रकम ले रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो शनिवार शाम 7.30 बजे का है जो सबलगढ के एमएस रोड दीवान पैलेस के पास स्थित डॉ. आशू के क्लीनिक का है।
वीडियो बनाने वाले हरी कुशवाह ने बताया कि 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाला प्रधान आरक्षक संतोष श्रीवास है जो कुतघान के भूपसिंह रावत से यह रिश्वत ले रहा है। इतने रुपये 25 मई को महेश कुशवाह और शिवम जादौन के खिलाफ हुई एक एफआईआर में धाराएं बढाने के लिए ली गई है। दरअसल भूपसिंह के साथ 24 मई को सरिया, ठंडों से मारपीट कर घायल कर दिया था। इसी मामले में गंभीर धाराएं बढाने के लिए यह पैसा लिया गया है। सबलगढ थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने प्रसारित वीडियो में प्रधान आरक्षक संतोष श्रीवास के होने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह मामले की जांच करवा रहे है, जांच के बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकता है। अगर प्रधान आरक्षक ने धाराएं बढाने के लिए रुपये लिए है तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *