बिना अनुमति सड़क खोद रही एजेंसी का सामान जप्त

ग्वालियर . बिना अनुमति के सड़क खोदने पर संबंधित एजेंसी का सामान नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा जब्त किया गया तथा द्वारा सड़क न खोदने की हिदायत दी गई। मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
इसके साथ ही अगर बिना अनुमति के कोई सड़क खोदता हैए तो उस पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज अल्कापुरी रोड से गोविन्दपुरी रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर खोदी जा रही सड़क के कार्य को सम्बन्धित टाइमकीपर की निशादेही में बन्द करवाया गया। साथ ही संबंधित टाइमकीपर द्वारा भविष्य में उक्त सड़क को ना खोदने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही प्लास्टिक की बडी वाली लेजमोए सामान इत्यादि को जब्त किया गया। जब्त सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड डीण्बीण्सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *