भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल सिंह का काफिले पर फायरिंग, मीसा भारती के खिलाफ लड़ रहे थे चुनाव

पटना. पाटलिपुत्र लोकसभा सीट के मसौढ़ी स्थित तनेरी इलाके में भारतीय जनता पार्टी सांसद और पाटलिपुत्र प्रत्याशी रामकृपाल यादव के काफिले को निशाना बनाया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि काफिले पर फायरिंग की गयी है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
आपको बता दें कि रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भारती के खिलाफ चुनाव लड़े है। वहीं कुछ दिनों पहले एक रैली में रामकृपाल यादव, लालू परिवार पर बरसते हुए दावा किया था कि उनका परिवारउनकी प्रगति की परिभाषा के तहत विकसित हुआ है। मीसा भारती को निशाने पर लेते हुए उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने मीसा भारती ने अपने सांसद कोटे से 15 करोड़ रूपये की जो राशि मंजूर की थी उसका अधिकांश हिस्सा नालंदा में निवेश किया गया था।पाटलिपुत्र में नहीं।
उन्होंने आगे आरोप लगाया है कि मीसा भारती को निर्वाचन क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में भी जानकारी नहीं है। रामकृपाल यादव ने स्वयं को घर-घर का बेटा बताया था। उन्होंने आगे दावा किया था कि पीएम मोदी और सीएम नीतिश कुमार के संयुक्त काम से पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विकास की धारा बना रूके बह रही है यह आरोप लगाते हुए कहा था कि राजद एक परिवार की पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *