डायबिटीज में 4 फूड्स खाने से बचे तो नहीं बढ़ेगी शुगर

नई दिल्ली. भारत सहित दुनिया भर में डायबिटीज (शुगर) बेहद कॉमन बीमारी बनती जा रही है। जो हर किसी को अपनी चपेट में ले रही है। यह तेजी से बढ़ रही साइलेंट किलर बीमारी की तरह है जो शरीर को अंदर से खत्म करती रहती है। एक बार इसकी चपेट में आने वाला इंसान जीवनभर इससे जंग करता रहता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि शुगर के सभी मरीज हमेशा बढ़े हुए शुगर को लेकर परेशान और दुखी ही रहें। इसलिये इस बीमारी में दवा से अधिक डाइट का ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसलिये यहां हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थो के बारे में बता रहे हैं जो आपके बेहद लाभदायक साबित हो सकते हैं।
मीठी चीजों से बचे
डायबिटीज से चीनी बेहद खतरनाक है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपकी चीनी और चीनी से बने मीठे खाद्य और पेय पदार्थाूे का सेवन करने से बचना चाहिये। मिठाई, केक, पेस्ट्री, शुगरी ड्रिक और अन्य मीठे पदार्थ तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाने का काम करते हैं।
मैदा बनी चीजें हैं खतरनाक
ब्लड़ शुगर की बीमारी में मैदा और रिफाइंड आटे के सेवल से भी बचना चाहिये। क्योंकि इसके उपयोग से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। समोसे, सफेद चावल, ब्रेड पास्ता, पिज्जा आदि मैदे से बनी चीजों को किसी भी कीमत पर न खायें।
सॉफ्ट ड्रिंक सीमित करें उपयोग
सॉफ्ट ड्रिंक्स और फ्रूट जूस में अधिक मात्रा में शुगर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। अंगूर, संतरा और आम जैसे फलों के रस में भारी मात्रा में शुगर पाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *