मुंबई से भागकर 3 बहनें और एक भाई ग्वालियर आये यहां भी लापता, ऑटो ड्राइवर बोला-यही छोड़ा था

इसी ऑटो से बच्चों को बाल निकेतन लाया गया था। ड्राइवर दिलीप धाकड़ को बच्चों ने ऑनलाइन पेमेंट किया था। इसी क्लू पर मुंबई पुलिस ग्वालियर आई है।ग्वालियर. मुंबई के अंधेरी ईस्ट से भागकर आये 3 बहनें और उनका 1 भाई ग्वालियर से भी लापता हो गये। बच्चों ने ऑटो ड्राइवर को फोन-पे के जरिये पेमेंट किया था। मुंबई क्राइम ब्रांच इसी क्लू पर रविवार को ग्वालियर आई। ऑटो ड्राइवर से पूछताछ की। उसनेबताया कि 27 मई को बच्चों को माधव बाल निकेतन में अन्दर तक छोड़ा था। माधव बाल निकेतन शहर के जनकगंज इलाके में है। क्राइम ब्रांच यहां पहुंची तो पता कि बच्चे आये ही नहीं। माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि हम सीधे बच्चों को प्रवेश नहीं देते हैं। चारों बच्चे नाम आर्य तिवारी,उम्र 18 वर्ष , अनुष्का तिवारी,उम्र 15 वर्ष ,भावेश तिवारी 11 वर्ष , कुमुद तिवारी उम्र 8 वर्ष , दिनांक 26.05.2024 को मुंबई कल्याण स्टेशन से पंजाब मेल 12137 शाम को 08:32 बजे रवाना हुई थी से अपनी सौतेली मां के साथ बैठकर निकले है तथा उनकी सौतेली मां खंडवा स्टेशन से वापस मुंबई आ गई है
मां पिता से झगड़े के बाद घर से भागे
ब्हनों की उम्र 17, 15 और 10 वर्ष की है। भाई 7 साल का है। 26 मई को मां-पिता के झगड़े के बाद चारों घर से भाग गये। उन्होंने पंजाब मेल ट्रेन पकडी। ट्रेन में ही उनकी मुलाकात मुरैना के युवक से हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि युवक ने दिलीप धाक की ऑटो बुकी। बच्चों को लेकर बाल निकेतन पहुंचा, शहर के आनंद नगर में रदहने वाले दिलीप का कहना है कि अपना किराया लिया। बच्चों को अंदर तक छोड़ा, बाहर 5 मिनट तक खड़ा रहा और फिर चला गया।
युवक की तलाश में टीम मुरैना रवाना

बच्चे कहां गए, इसकी मुंबई क्राइम ब्रांच पड़ताल कर रही है। ग्वालियर के जनकगंज थाने की पुलिस भी पता लगा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम युवक की तलाश में मुरैना रवाना हुई है। ऐसा पता लगा है कि उसने ऑटो के अंदर बैठाकर बच्चों के फोटो भी लिए थे। उसकी पुलिस से बात हो गई है और टीम उसके पास पहुंच रही है। युवक का भी कहना है कि उसने बच्चों को बाल निकेतन के अंदर तक छोड़ा था।

सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले
माधव बाल निकेतन में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस को नहीं मिल सके हैं। टीम ने जांच में पाया कि यहां सिर्फ तीन दिन का डेटा स्टोर होता है। घटना 27 मई की है और आज 6वां दिन है। कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब भी बताए गए हैं। बाल निकेतन के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव का कहना है कि हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमारे यहां बाल कल्याण समिति में पेश हुए बिना कोई बालक या बालिका सीधे आ ही नहीं सकता।

इसी ऑटो से बच्चों को बाल निकेतन लाया गया था। ड्राइवर दिलीप धाकड़ को बच्चों ने ऑनलाइन पेमेंट किया था। इसी क्लू पर मुंबई पुलिस ग्वालियर आई है।
इसी ऑटो से बच्चों को बाल निकेतन लाया गया था। ड्राइवर दिलीप धाकड़ को बच्चों ने ऑनलाइन पेमेंट किया था। इसी क्लू पर मुंबई पुलिस ग्वालियर आई है।
इन पॉइंट्स पर जांच

एक महिला कर्मचारी से पता लगा है कि बच्चे उस दिन थे। किसी बात पर मिठाई बांटी जा रही थी, तभी बच्चे गायब हो गए।
माधव बाल निकेतन ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।
मुरैना के युवक और ऑटो ड्राइवर ने स्टेशन पर ही जीआरपी या आरपीएफ थाने में सूचना क्यों नहीं दी।
पुलिस का कहना
ग्वालियर के जनकगंज थाने के प्रभारी वितेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि मुंबई पुलिस ही इस मामले में पूरी जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *