अरविंद केजरीवाल आज जाएंगे तिहाड़ जेल

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली 1 जून तक की अंतरिम जमानत रविवार को समाप्त हो गई। अब उनको तिहाड जेल में आत्मसमर्पण करना होगा। वह अपने आवास से पत्नी सुनीता केजरीवाल और बच्चों के साथ निकले। वह राजघाट में महात्मा गांधी जी की समाधि पर पहुंचे उसके बाद उन्होंने कनॉर्ट प्लेस पर बने हनुमान मंदिर में दर्शन किए।
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि हम सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 दिन की अंतरिम जमानत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहते है। उन्होंने बाहर आकर चुनाव प्रचार किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना योगदान दिया। हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते है। आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता को जेल जाने का डर नहीं है। अरविंद केजरीवाल सरेंडर करने जा रहे है और वह आज तिहाड जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *