2014, 2019 और 2024 .शिवाजी के प्रतापगढ़, केदारनाथ और कन्याकुमारी, चुनाव परिणामों से पूर्व आध्यात्मिक यात्रा पर जायेंगे नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार खत्म होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार आध्यात्कि यात्रा पर जा रहे हैं। वह तमिलनाडु के कन्याकुमारी में ध्यान लगायेंगे। पीएम 30 मई को कन्याकुमारी पहुंचेंगे और 41 जून तक वहीं रहेंगे। कन्याकुमारी में महासागर के बीच उभरी इस विशाल चट्टान पर आसीन होकर ध्यान लगायेंगे। वह भी उसी शिला पर जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाया था। ऐसा नहीं है कि पीएम नरेन्द्र मोदी चुनाव अभियान के बाद पहली बार ध्यान लगाने के लिये जा रहे हैं। 2014 में वह शिवाजी के प्रतापगढ़ और 2019 में उत्तराखं डमें स्थित केदारनाथ गुफा पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी देश में अभी तक जहां-जहां दौरे पर पहुंचे, वहां पर्यटन को जबरदस्त रफ्तार मिली है। पर्यटकों की संख्या में भी तेजी में इजाफा हुआ है।
लोकसभा चुनाव में 7वें चरण में 1 जून को मतदाना होना हे। चुनाव प्रचार 30 मई की शाम 5 बजे खत्म हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के होशियारपुर में अपनी अंतिम रैली करेंगे और उसके बाद वह वहीं से तमिलनाडु के कन्याकुमारी के लिये रवाना हो जायेंगे। प्रधानमंत्री वहां समुद्र तट से 500 मीटर अन्दर स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचेंगे। 31 मई से 1 जून की शाम (24 घंटे) ध्यान मंडपम में ध्यान लगायेंगेे। स्थानीय प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
