एक ही परिवार के 8 लोगों की हत्या, पत्नी, फिर मां-बहन, भाई-भाभी, भतीजा-भतीजियों का कुल्हाडी से काटा

 

छिंदवाड़ा. एक युवक ने परिवार के 8 लोगों की हत्या कर फांसी पर लटक गया। आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी को कुल्हाडी से काटा, फिर मां-बहन, भाई-भाभी और 2 भपतीजियों -भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। ताऊके घर जाकर 10 साल के बच्चे पर भी हमला कियां लेकिन वह जान-बचाकर भाग गया और इसके बाद लोगों ने पुलिस को खबर दी।
घटना तामिया तहसील में थाना माहूलझिर के बोदल कछार गांव की है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2.30 बजे आरोपी दिनेश उर्फ भूरा ने पत्नी 23, मां 55, भाई 35, भाभी 30, बहन 16, दो भतीजी 6 और डेढ साल, को मार डाला।घटना के बाद से गांव के लोगों में डर बना हुआ है। गांव में पुलिस बल लगाया गया है। एसपी मनीष खत्री के अनुसार 21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है। दिनेश मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पूर्व में उसका होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में उपचार भी चला है। पुलिस को तड़के 3 बजे घटना की सूचना मिली। आसपास के थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घर में शव पड़े हुए था। थोडी पर एक पेड पर आरोपी का शव फंदे पर लटका हुआ था।

इस घर में 8 हत्याएं हुईं। यहां बसाहट कम है। यहां से 50 मीटर दूर आरोपी अपने ताऊ के घर पहुंचा और वहां एक बच्चे पर हमला किया।
घर में हत्याएं … फिर पहुंचा ताऊ के घर
एसपी ने बताया कि बोदल कछार आदिवासी बाहुल्य गांव है। आरोपी दिनेश का घर गांव में एक तरफ है। बसाहट कम है। परिवार के सभी लोगों को मारने के बाद वह ताऊ के घर पहुंचा। ताऊ का घर उसके घर से 50 मीटर दूर है। यहां उसने 10 साल के बच्चे पर हमला किया, कुल्हाड़ी बच्चे के जबड़े पर लगी। इतने में उसकी दादी ने आकर शोर मचाया, तो आरोपी भाग निकला। आसपास के लोग भी जुट गए और पुलिस को खबर की।एसपी के मुताबिक, पुलिस ने जंगल में सर्च की। गांव से 150 मीटर दूर नाले के किनारे आरोपी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। बच्चे को तामिया से इलाज के लिए छिंदवाड़ा ले जाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *