रेप के आरोपी हिस्ट्रीशीटर शॉर्ट एनकांउटर में गिरफ्तार, घर में घुसकर युवती से किया ब्लात्कार, 65 वर्ष की महिला से भी कर चुका है रेप
ग्वालियर. पुलिस ने 22 साल की युवती से रेप के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को मंगलवार की सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में दबोचा है। यह चीनौर के रास्ते भाग रहा था। पुलिस को देख फायरिंग करने लगा। गोली इन्दरगंज थाने के टीआई की गाड़ी में लगी है। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने घुटने पर गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
रेप की घटना 22 मई की रात 2 से 3 बजे की है। इंदरगंज इलाके में घर का दरवाजा खुला देख आरोपी अन्दर घुसा। सो रही युवती पर चाकू अड़ाकर रेप किया। जिस कमरे में मां थी। बाहर से दरबाजे की कुण्ड लगा दी थी। युवती के पिता बाहर सो रहे थे। उनके आने पर 23 मई को केस कराया गया थाा। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश कोमल खटीक भिण्ड, मुरैना और ग्वालियर का हिस्ट्रीशीटर है। वह आदतन अपराधी है। उस पर शहर के पड़ाव थाने में लूट पुरानी छावनी में लूट, बहडोपुर और इंदरगंजत में दुष्कर्म के केस दर्ज है। पुलिस इसका मुरैना और भिण्ड में भी क्राइम रिकॉर्ड खंगाल रही है।
रैकी कर घर में घुसा था
पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने स्वीकार किया है कि वह रात को रैकी करता हुआ घूमता है। उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला है। अंदर घुसा तो युवती सो रही थी। उसकी नीयत बिगड़ गई। बदमाश का जब पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो पता लगा कि एक साल पहले इसने बहोड़ापुर इलाके में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कट्टा अड़ाकर रेप किया था।
