युवक का बंधक बनाकर पेशाब पिलाई, जूतों की माला और महिला के कपड़े पहनाकर पूरे गांव में घुमाया

गुना – बंजारा समुदाय के एक युवक के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। उसके ही रिश्तेदारों ने उसका अपहरण कर 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा। उसे जूतों की माता और महिलाओं के कपड़े पहनाये, मुंह पर कालिख पोतकर बाल भी काट दिये। फिर उसे इसी हाल में पूरे गांव में घुमाया। युवक का आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसे पेशाब भी पिलाई।
फतेहगढ़ पुलिस ने मामले में सोमवार की रात 11.37 बजे 7 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। पीडि़त युवक ने घटना 22 मई की बतायी है। फतेहगढ थाने के प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपी राजस्थान के रहने वाले है।
महेंद्र सिंह पुत्र फूल सिंह बंजारा के अनुसार, वह खेतों में‎ घूरा (खाद) फेंकने का काम करता है। सोदान सिंह, गुमान ‎सिंह और ओमकार सिंह के साथ 10-12 लोग एक जीप में उसे ‎ले गए। इसके बाद बदन बंजारा, छोटू बंजारा, रमेश बंजारा, ‎तोफान बंजारा, प्रेम बंजारा, गेंदा सिंह, कालूराम, गुलाब और‎ मथरी बाई आदि ने मारपीट की। उसे घांगरा और जूतों की‎ माला पहनाई, पेशाब पिलाई।
20 लाख की जमात भरने के बाद छोड़ा
महेंद्र के अनुसार, आरोपी उसे बुधवार को किडनैप कर‎ पाटन, राजस्थान के झालावड़, अटरू आदि जगहों पर ‎घुमाते रहे। इसके बाद मारपीट के वीडियो डालकर‎ 25 लाख रुपए मांगे। फूल सिंह के अनुसार पुलिस ने दबाव बनाया और वह 20 लाख की जमात (तीन दिन में रुपए‎ चुकाने का वादा) भरकर आया, तब जाकर उन्होंने लड़के‎ महेंद्र को शनिवार को छोड़ा। इसके बाद झागर चौकी पर गए‎ तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, उल्टा पुलिस रुपए मांग रही‎ है। अब हम कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट में जा रहे हैं।‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *