मशीनों से होगी नगर निगम मुख्यालय की सफाई

ग्वालियर – नगर निगम मुख्यालय की साफ सफाई अब मैन्युअल नहीं मशीनों के माध्यम से की जाएगी। नगर निगम ग्वालियर को बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सीएसआर फंड से 2 मशीन उपलब्ध कराई हैं।
नगर निगम मुख्यालय की साफ सफाई एवं झाड़ू पोछा अभी तक सफाई कर्मचारियों द्वारा किया जाता था। लेकिन अब स्वच्छता और अधिक रखने के लिए नगर निगम मुख्यालय की सफाई अब मशीनों के माध्यम से की जाएगी। बैंक आफ महाराष्ट्र द्वारा सीएसआर फंड से दी गई दो प्लेन सर्फेस मशीन इस कार्य को करेगी। प्रत्येक मशीन की क्षमता 80 लीटर की है या मशीन झाड़ू एवं पोछा दोनों ही लगा सकती है। इन मशीनों के कार्य करने से नगर निगम मुख्यालय अब और अधिक साफ और स्वच्छ रहेगा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा दी गई मशीनों का डेमोंसट्रेशन नगर निगम मुख्यालय में निगमायुक्त हर्ष सिंह के सामने किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *