राजमाता की तेरहवीं में जुड़ा पूरा राजपरिवार, पिण्ड दर्शन के बाद हुआ ब्रम्हभोज, अंत में राजपरिवार पहुंचा हनुमान मंदिर

ग्वालियर. जयविलास पैलेस में सोमवार की दोपहर में राजमाता माधवीराजे सिंधिया की 13वीं में पूरा राज परिवार एक साथ जुड़ा। राजस्ािान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा, यशोधरा राजे और महाराष्ट्र के सतारा स्थित सिंधिया के गांव कंहेरखेड़ शिन्दे परिवार के सदस्य पहुंचे हैं। सबसे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तेरहवीं के भोज से पहले होने वाली पूजा की। इससे दिवंगत आत्मा की शांति के लिये पिंडदर्शन होते हैं। माधवीराजे सिंधिया अब पिंड के रूप में परिवार के साथ रहेंगी। लगभग 3 घंटे तक मराठी विधि विधान से राज पुरोहित ने पूजा अर्चना संपन्न कराई और इसके बाद पितरों और फिर ब्राहम्ण का भोज हुआ। अंत में पूरे राज परिवार के सदस्य, मित्र, रिश्तेदार व सिंधिया राजघराने के नजदीेकी मराठा सरदारों ने प्रसादि ग्रहण की। अंाखिर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरे परिवार समेत हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किये।


माधवीराजे की तेरहवीं में आये राजघराने
माधवीराजे सिंधिया की तेरहवीं के कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन चि़त्रांगदा का परिवार कश्मीर को पूर्वशाही परिवार, प्रियदर्शिनीराजे सिंधिया का परिवार व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ससुराल बड़ोदरा राजघराना, नेपाल का राणा शाही परिवार घराना समेत महाराष्ट्र के सतारा कंहेरखेड़ से शिन्दे राजघराने के सदस्य भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए।

ग्वालियर के सिंधिया राजघराने की राजमाता व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया ने 15 मई की सुबह 9.28 बजे दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली थी। उनके निधन के साथ ही सिंधिया राजघराना सहित उनको चाहने वाले शोक व्याप्त हो गए थे। 16 मई को ग्वालियर में कटोराताल स्थित सिंधिया राजघराने की छत्री परिसर में राजमाता की पार्थिव देह को पंचतत्व में विलीन किया गया था। उस दिन से लगातार सिंधिया परिवार के सदस्य एक सादा जीवन जी रहे थे। जमीन पर सोना, बिना प्याज लहसुन की सब्जी खाना। घर में पूजा पाठ भी सूतक के चलते नहीं हो पा रहा था। राजमाता के निधन के 11 दिन 25 मई को उनके अस्थि कलश प्रयागराज यूपी और उज्जैन मध्य प्रदेश के लिए भेजे गए थे। गंगा और शिप्रा नदियों में राजमाता की अस्थियों का विसर्जन किया गया था। सोमवार को राजमाता की तेरहवीं का कार्यक्रम रहा है।
पिंड दर्शन से हुई पूजा की शुरुआत
सिंधिया राजघराने मे तेरहवीं के दिन सबसे पहले पिंड दर्शन होते हैं। राजघराने के राज पुरोहित शेंडे जी ने सबसे पहले पिंड दर्शन कराए हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन से दिवंगत व्यक्ति पिंड के रूप में परिवार के साथ रहता है। करीब यह यह पूजा 2 घंटे चली। इसके बाद पितरों को भोज इसमें सिंधिया के गांव महाराष्ट्र के सतारा स्थित कंहेरखेड़ से शिंदे परिवार के पूर्वज भी इसमंे शामिल हुए। उसके बाद ब्राह्मण भोज हुआ जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद अपने हाथों से ब्राह्मणों को भोज कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *