अवैध फायर आर्म्स के निर्माण व उससे खरीद- फ़रोख़्त करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से कुल 25 अवैध फायर आर्म्स पुलिस द्वारा जप्त
पिस्टल बनाने वाले सिकलीगर के कब्जे से अवैध फायर आर्म्स बनाने की सामग्री भी जप्त
भोपाल, – पुलिस मुख्यालय भोपाल व पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन अतुल सिंह द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं अवैध खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। इन निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना, समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों की पुलिस टीम को लगातार अवैध फायर आर्म्स के नेटवर्क को चिन्हित कर उसे धवस्त करने हेतु सक्रिय कर अवैध फायर आर्म्स पर पैनी निगाह रखी जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिणामस्वरूप थाना भीकनगाँव पुलिस टीम के द्वारा अवैध हथियारो का निर्माण कर खरीद फरोक्त करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
पकड़े गए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दिलीप पिता गोरेलाल सिंसोदिया जाति भीलाला उम्र 26 साल निवासी ग्राम अंजनगांव थाना बिस्टान का होना बताया। पुलिस टीम के द्वारा दिलीप की तलाशी लेने पर उसकी कमर से दो पिस्टल खोसी हुई मिली। दिलीप से पिस्टल रखने के संबंध में लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर उसने कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया ।
पुलिस टीम के द्वारा दिलीप से पिस्टल के संबंध मे पूछताछ करने पर दिलीप ने बताया की उक्त अवैध पिस्टल ग्राम सिगनूर के तकदीर उर्फ कट्टा सिकलीकर से खरीदी है जो अभी वर्तमान में अपने घर के पीछे अवैध पिस्टलें तैयार कर रहा पुलिस टीम को दिलीप की निशानदेही पर तकदीर उर्फ कट्टा सिकलीकर के घर के पीछे दबिश देने हेतु रवाना किया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा आसपास तलाशी ली गई जिसमें पुलिस टीम को तकदीर उर्फ कट्टा सिकलीकर के पास से अवैध हथियार के निर्माण की सामग्री जैसे संडासी, ग्राईन्डर मशीन, हथौडा, पाईप, पतरे अर्धनिर्मित पिस्टलों का ढांचा एवं अन्य लोहे का सामान तथा उसके पास ही रखी सफेद रंग की थैली में कुल 17 पिस्टल कुल कीमत लगभग 3,40,000/- रुपये, एक अर्धनिर्मित पिस्टल कीमती लगभग 10,000/- रुपये तथा दूसरी सफेद रंग की थैली में कुल पांच नग अवैध 12 बोर के देशी कट्टे कीमती 50,000/- रुपये। इस प्रकार कुल 23 अवैध फायर आर्म्स कीमती लगभग चार लाख रुपये, दिलीप से दो अवैध पिस्टल कीमत लगभग 40,000/- रुपये तथा अवैध पिस्टल बनाने की सामग्री कीमत लगभग 20,000/- रुपये, कुल लगभग 4,60,000/- का मशरूका विधिवत जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. दिलीप पिता गोरेलाल सिंसोदिया जाति भीलाला उम्र 26 साल निवासी ग्राम अंजनगांव थाना बिस्टान ।
2. तकदीर उर्फ कट्टा पिता रतनसिंह टकराना जाति सिकलीगर उम्र 38 साल निवासी ग्राम सिगनूर ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *