किसान आंदोलन पर बड़ा अपडेट, दिल्ली, अमृतसर और कश्मीर की ओर जाने वालीं ट्रेनें लेट

ग्वालियर. पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन पर एक महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने स्टेशन से हटने का ऐलान कर दिया। इसके बाद रेल की पटरी को भी खाली करना शुरू कर दिया। लेकिन इसके बाद भी ट्रेनों की लेट लतीफी में कोई सुधार नहीं आया। शनिवार को आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें छह से सात घंटे की देरी से ग्वालियर पहुंचीं। किसानों के धरना प्रदर्शन से दिल्ली, अमृतसर और कश्मीर की ओर जाने वालीं व इन स्टेशनों से ग्वालियर, झांसी, भोपाल, मुंबई और नांदेड को पहुंचने वालीं ट्रेनों का मार्ग एक माह से परिवर्तित कर संचालन किया जा रहा है।
ठीक से नहीं चल पा रही ट्रेनें
ऐसे में ट्रेनें 12 से 24 घंटे तक की देरी से चलीं। लेकिन अब जब किसानों ने रेल ट्रैक को मुक्त कर दिया है तो भी ट्रेनों का संचालन ठीक नहीं हो पा रहा है। शनिवार को छत्तीसगढ़ 7.50 घंटे, झेलम 2.50 घंटे, उत्कल 2.27 घंटे, सचखंड 4.52 घंटा सहित आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से छह से सात घंटे की देरी से पहुंची। ऐसे में उन यात्रियों को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ा, जिन्होंने स्लीपर कोच में आरक्षण कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *