कार ने छात्रा को कुचला और स्कूटी को घसीटता हुआ ले गया

ग्वालियर. स्कूटी से ऑटो तलाशने के लिये निकली छात्रा को एक तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा उछलकर दूर जा गिरी। लेकिन उसकी स्कूटी का कार चालक काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। जब स्कूटी कार में फंस कर अटक गयी तो चालक कार छोड़कर भाग गया।घटना का एक दिन पहले झांसी रोड़ नाका चन्द्रवदनी का है। राहगीरों ने छात्रा का अस्पताल पहुंचाया और साथ ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया है। छात्रा के हाथ पैर में कई जगह फैक्चर है। छात्रा अपने बीमार मौसा को अस्पताल ले जाने के लिये ऑटो लेने के लिये आई थी।
क्या है घटनाक्रम
शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के नहर वाली माता मंदिर के पास शिव कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय करिश्मा पुत्री नारायण दास कुशवाह छात्रा है। वह अभी “नीट’ की तैयारी कर रही है। एक दिन पहले उनके मौसा पन्ना लाल की तबियत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी, उनकी हालत को देखकर करिश्मा उन्हें उपचार के लिए ले जाने के लिए ऑटो लाने अपनी स्कूटी से निकली थी। अभी वह नाका चंद्रबदनी ऑटो स्टैंड से कुछ ही दूरी पर थी कि तभी सामने से आ रही कार क्रमांक UP93 H-2911 के चालक ने करिश्मा को टक्कर मार दी।
पुलिस ने कार का पीछा किया
घटना का पता चलते ही नाकाचंद्रवदनी पर मौजूद पुलिस जवान कार के पीछे मोटरसाईकिल से निकले और साथ ही एफआरवी-27 और 15 को कॉल किया गया तो वह भी घेराबंदी में जुट गयी। स्वयं को पुलिस से घिरा देखकर चालक अपने वाहन को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी वाहन को जब्त कर थाने पहुंचा दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *