महज 4 दिन में इतना सस्ता हो गया सोना, हर दिन घट रहे दाम, चांदी में भी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली. सिल्वर रिकॉर्ड स्तर पर गोल्ड 75000 प्रति 10 ग्राम के लगभग पहुंचने के बाद हर दिन गिर रहा है। पिछले 4 दिनों से गोल्ड और सिल्वर के दाम में गिरावट जारी है। हर दिन इन धातुओं के दाम में कमी आ रही है। गोल्ड 74367 रूपये गिरकर 71500 रूपये के नजदीक आ चुका है। सोने के दाम में यह गिरावट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज () पर देखी गयी है। 20 मई 2024 को सिल्वर ने अपना ऑल टाइम हाई लगाया था। चांदी का भाव () इस दिन 95, 267 रूपये प्रति किलो पर पहुंच गयी है। लेकिन इसके बाद से इसके भाव में हर दिन गिरावट हुई है। हालांकि आज इसके दाम में 600 रूपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। एक किलो सोना 5 जून वायदा के लिये एमसीएक्स परद 91045 रूपये पर व्यापार कर रहा हहै। ऐसे में देखा जाये तो चांदी पिछले 4 दिनों में 4,222 रूपये सस्ती हुई है।
सोना इतना सस्ता
एमसीएक्स पर सोना 5 जून वायदा के लिये 71,526 रूपये प्रति 10 ग्राम पर व्यापार कर रहा है। इसके दाम में 51 रूपये पेति 10 ग्रेाम की कमी आई है। वहीं, 20 को गोल्ड के दाम 74367 रूपये प्रति 10 ग्राम थे जो घटकर 71, 526 रूपये पर आ चुके है। ऐसे में 4 दिनों के दौरान सोना 2,841 रूपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *