युवक कांग्रेस के अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह बोले एक नयी सिकंदर की फोज उसके लिये योद्धा तलाश रहा हूं

भोपाल. लोकसभा चुनाव के बीच मध्यप्रदेश में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष बने मितेन्द्र दर्शन सिंह इन दिनों अपने संगठन को लेकर होमवर्क में जुटे हैं। सुबह से देर शाम तक उनसे मिलने लोग आ रहे है। लोकसभा चुनाव के परिणामों के तुरंत बाद मितेन्द्र अगले 2 माह तक यूथ कांग्रेस के कामकाज का वर्कप्लान तैयार कर रहे है।
मितेन्द्र ने लंदन से पढ़ाई की है और अध्यक्ष बनने के बाद आगामी महीनों में बनने वाली अपनी नयी टीम को लेकर एक नयी सिकंदर की फौज, नयी टीम और योद्धा कह सकते हैं। उन योद्धाओं को ढूंढने का काम हमारा है। उन योद्धाओं की भूमिका 4 जून के बाद होने वाली बैठक में तय करेंगे।
