दीनदयाल नगर में हटाया अवैध अतिक्रमण
ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
दीनदयाल नगर में मदाखलत अमले द्वारा बडी कार्यवाही करते हुए घरों के सामने बने रैम्प, चबूतरे, अवैध गुमठिया, दासो, पटियाओ, टीनशेड, बान्स-बल्ली की टटियाओ, दुकानों के बाहर सडक पर रखे सामान, सडक पर खडे हाथ ठेलों आदि को हटाने की कार्यवाही की गई। सामान इत्यादि जप्त कर मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड, डीबी. सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया। कार्यवाही के दौरान क्षेत्राधिकारी अजय शर्मा, राजेश भदौरिया सहित मदाखलत अमला उपस्थित रहा।
