पोर्श कांड के घटनास्थल पर गये दो पुलिस अधिकारी थे लेकिन कंट्रोल रूम से छिपाई जानकारी

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे पोर्शकांड में पुलिस की सबसे बड़ी लापरवाही सामने आयी है। पोर्श कार से 2 लोगाऐं को कुचलने की घटना के बाद यरवदा पुलिस स्टेशन के 2 अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना नहीं दी थी। इस मामले में इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बीच जोन-1 के डीसीपी गिल भी नाईट राउंड पर थे। लेकिन उन्हें इस सघटना की कोई जानकारी नहीं दी गयी। क्योंकि इन दोनों अधिकारियों ने कंट्रोल रूम की सूचित ही नहीं किया।
क्या है पूरा मामला
पुणे में 17 वर्षीय लड़के के 19 मई को कल्याणी नगर इलाके में अपनी पोर्श कार से बाइक सवार 2 इंजीनियरों को कुचल दिया था। हादसे में दोनों की मौत हो गयी थी। आरोपी कार चालक दरअसल रियल स्टेट डवलपर विशाल अग्रवाल का बेटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *