वोटिंग डाटा सार्वजनिक करने की मांग वाली खारिजए याचिकाकर्त्ताओं को लगा झटका, कोर्ट ने आदेश देने से किया मना

नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर तुरंत विचार करने से मना कर दिया है। जिसमें मांग की गयी थी कि चुनाव आयोग को वोटर टर्नआउट ;मतदान प्रतिशतद्ध की सही संख्या प्रकाशित करने और अपनी वेबसाइट पर फॉर्म 17सी प्रतियां अपलोड करने का निर्देश दिया जाये। सुप्रीमकोर्ट ने कहा है कि कल छठा चरण है। हमारा मानना है कि इस मामल की सुनवाई चुनाव के बाद ही होनी चाहिये।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के दौरान कई राजनीतिक दलों ने वोटिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी के आरोप लगाये हैं। राजनीतिक पार्टियों का दावा है कि चुनाव वाले दिन ही वोटिंग प्रतिशत कुछ और होता है और एक हफ्ते के बाद कुछ और इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर की गयी थी। इस याचिका में मांग की गयी कि सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग मको वेबसाइट पर फॉर्म 17सी की स्कैंड कॉपी अपलोड करने का आदेश दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *