पुणे हादसे में बेटी को खोने वाले पिता बोले -रईसजादे ने मेरा कंधा तोड़ दिया, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के नजदीकी है, कैसे लडूं

जबलपुर. इंजीनियर बेटी मेरा एक कंधा थी। उस रईसजादे ने मेरा कंधा तोड़ दिया है। मैं अपना दर्द किसको बताऊं। 4 दिन से किसी के आंसू नहीं रूके ।मैं गरीब हूं, अकेला हूं। कैसे उस रईसजादे का सामना कर पाऊंगा, इतना तक सुना है कि यह लोग अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन जैसे लोगों से जुडे है।। ऐसे में अकेले लड़ना मुमकिन नहीं, जनता साथ दे, तो मैं लड़ने के लिये तैयार हूं।

अश्विनी 14 जनवरी को बर्थडे सेलिब्रेट करने जबलपुर आई थी।
यह दर्द बताते हुए पूणे हादसे में जबलपुर की इंजीनियर बेटी को खोने वाले सुरेश कोष्टा के आंसू छलक जाते हैं। सुरेश बिजली कंपनी में कार्यालय सहायकत है। इकलौती बेटी की मौत के बाद वह पूरी तरह टूट चुके है। यहां पिछले चार दिन से परिवार के सदस्यों के आंसू रूके नहीं हैं। पिता को आज भी विश्वास नहीं हो रहा है कि बेटी इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने घटना वाली रात का पूरा मंजर बताया और साथ ही बताया कि लौटते समय पूणे से जबलपुर के 18 घंटे कैसे गुजरे।
पुणे में पोर्श कार ने 2 इंजीनियर्स को कुचला
18 मई की रात 2.15 बजे पुणे में मोटर साईकिल अश्विनी कोष्ठा और अनीश अवधिया को हाईस्पीड पोर्श कार ने कुंचल दिया था। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। अश्विनी जबलपुर और अनीश उमरिया का रहने वाला था। कार पुणे के बिल्डर का नाबालिग बेटा नशे में धुत होकर चला रहा था। वह 12वीं पास की खुशी में पार्टी कर लौट रहा था। घटना के दौरान लोगों ने बताया-संकरी सड़क पर कार 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरी और एक बाइक को टक्कर मारते हुए आगे जाकर रूक गयी। मंगलवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

अगले महीने मेरे जन्मदिन की तैयारी कर रही थी

सुरेश कोष्टा से पूछा कि सुबह का सबसे पहला काम क्या था? यह सुनते ही आंसू आ गए। उन्होंने बताया, ‘पूजा करने से पहले बेटी से बात करता था। पुणे गए उसे पांच महीने से ज्यादा समय बीत गया था, पर कोई ऐसा दिन नहीं था कि बेटी से बात ना हुई हो। पापा जी क्या खाना खा रहे हो आज? कौन से कपड़े पहनकर ऑफिस जा रहे हैं? पापा जी ये मत खाना, आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होगा। ऐसी न जाने कितनी बात रोजाना होती थीं। अगले महीने मेरा जन्मदिन है, जिसकी तैयारी वो पुणे में बैठकर कर रही थी।’

अनीश ग्रेजुएशन करने के लिए पुणे गए थे। कॉलेज के बाद यहीं जॉब लग गई। हादसे में अनीश की भी मौत हो गई। वह उमरिया का रहने वाला था।
अनीश ग्रेजुएशन करने के लिए पुणे गए थे। कॉलेज के बाद यहीं जॉब लग गई। हादसे में अनीश की भी मौत हो गई। वह उमरिया का रहने वाला था।

रईसजादे ने तोड़ दिया मेरा एक कंधा

सुरेश कोष्टा ने बताया, ‘मेरे दो बच्चे हैं। दोनों ही बुढ़ापे का कंधा थे। उस रईसजादे ने एक कंधा तोड़ दिया। किसको बताऊं मैं अपना दर्द। कोई नहीं सुनने वाला। चार दिन हो गए हैं। घर का कोई भी ऐसा सदस्य नहीं है, जिसकी आंखों के आंसू रुके हों। अश्विनी के पिता ने कहा कि जो मेरी बेटी के साथ हुआ। भविष्य में ऐसी घटना किसी और के साथ ना हो, इसलिए ऐसा कानून बने कि ऐसे लाेगों पर सख्त कार्रवाई की हो।’

कोर्ट के पास कार्रवाई का अधिकार

जबलपुर हाईकोर्ट के वकील विशाल बघेल के मुताबिक पुणे हिट एंड रन केस का मुख्य आरोपी की उम्र 17 साल 8 महीने है। बालकों के संरक्षण 2015 अधिनियम के तहत अगर किशोर बोर्ड ये पाता है कि जो बच्चा 16 साल उम्र से अधिक और 18 साल से कम है, तो उसके अपराध, मानसिक स्थिति और क्रियाकलापों को देखते हुए धारा 18 के तहत संबंधित बालक न्यायालय को भेज सकता है। इसके बाद उस कोर्ट को ही आगे की कार्रवाई करना होता है।

हादसे के बाद पोर्शे कार की हालत। इस कार की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है।
हादसे के बाद पोर्शे कार की हालत। इस कार की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *