बंगलादेशी सांसद की हत्या बड़े खुलासे, गोल्ड स्मलिंग के पैसे का झगड़ा

नई दिल्ली. बंगलादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के सांसद अनवारूल अजीम अनवर की कोलकाता में हत्या का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इस प्रकरण की जांच बंगाल की सीआईडी को सौंप दी गयी है। लेकिन अब इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि सांसद के बचपन के दोस्त और उनके बिजनेस पार्टनर ने ही इस हत्या का अंजाम दिया था।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार बंगलादेश पुलिस ने बताया है कि सांसद अनवारूल के बचपन का दोस्त और बिजनेस पार्टन अकतारूज्जमान शाहीन ही मुख्य साजिशकर्त्ता है। अनवारूल के एक और दोस्त अमानुल्लाह अमान की इस हत्या का अंजाम देने में भूमिका रहीं है। पुलिस ने बताया है कि सांसद अनवारूल की हत्या की साजिश रचने के लिये शाहीन कोलकाता गया था। वह कोलकाता में हत्या की योजना को अंतिम रूप् देने के बाद बंगलादेश आ गया था और बाद में अमान समेत 6 लोेगों ने अनवारूल की तकिये से मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी और बाद में उनके शव के टुकड़े कर उन्हें ट्रॉली बैग में रखकर अज्ञात जगह पर फेंक दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *