मैकेनाइज्ड मशीनों से हर दिन हो रही है 160 किमी रोड साफ
ग्वालियर -21 मई स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर को साफ स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम द्वारा खरीदी गई मैकेनाइज्ड मशीनों से हर दिन 160 किलोमीटर की सड़क साफ की जा रही है। मशीनों के आने से एक और यहां शहर की सड़के साफ दिखती है। वहीं दूसरी ओर सफाई मित्रों को भी राहत मिली है।
शहर की सड़को को साफ और स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम द्वारा मैकेनाइज्ड तरीके से सफाई की जा रही है। शहर की सड़कों को साफ रखने के लिए नगर निगम ने 8 मशीनों को लगाया है। इनमें से तीन पूर्व विधानसभा में दो ग्वालियर दक्षिण एवं दो ग्वालियर विधानसभा एवं एक ग्रामीण विधानसभा में संचालित हो रही है। प्रत्येक मशीन प्रतिदिन 20 किलोमीटर शहर की सड़क साफ करती है इस तरह से प्रतिदिन शहर की 160 किलोमीटर सड़कों को डस्ट फ्री रखा जा रहा है।
