यूपी की ओर चंबल पुल पर तैयार हो रही मायनिंग चौकी, भारी वाहनों पर रोक हटेगी

भिण्ड. ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 पर चम्बल नदी के पुल से भारी वाहनों का आवागमन जल्द ही शुरू किया जा सकता है। क्योंकि पुल के उस पार उत्तरप्रदेश की ओर से मायनिंग चौकी तैयार हो रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही चम्बल पुल से भारी वाहनों के आवागमन के लिये खोल दिया जायेगा।
आपको बता दें कि क्षतिग्रस्त होने के चलते 8 जून 22023 से पुल से निकलने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गयी थी। इसके बाद पीएनसी कम्पनी के द्वारा 10 जुलाई 2023 को ब्रिज क्वालिटी एंड कैपेसिटी मशीन से पुल की टेस्टिंग कराई गयी। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद चम्बली पुल की मरम्मत पर पीएनसी कंपनी ने लगभग 4 करोड़ रूपये खर्च किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *